नीतीश कुमार 20 साल बाद बिहार छोड़ चले दिल्ली

नीतीश कुमार 20 साल बाद बिहार छोड़ चले दिल्ली

2005 से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर काबिज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 20 साल बाद बिहार से दिल्ली जा रहे हैं,पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की अटकलें लग रही थी, हालांकि उसके पहले चर्चा यह थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राज्यसभा जा सकते हैं, पर कल अचानक से खबर यह आई कि नीतीश कुमार राज्यसभा जायेंगे,आज नीतीश कुमार ने X पर एक पोस्ट करके राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की,अब जब नीतीश कुमार पटना छोड़ दिल्ली जा रहे हैं तब यह लगभग साफ हो गया है कि अब बिहार में बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा.. अगर ऐसा होता है तो बिहार में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री होगा,ऐसे में सरकार का स्वरूप क्या होगा यह अभी देखना होगा,नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद उनके इकलौते बेटे निशांत कुमार के बिहार में उपमुख्यमंत्री बनने की भी संभावना है,बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे आगे बताए जा रही हैं आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी,2025 के विधानसभा चुनाव में BJP,JDU गठबंधन को 202 सीट आई थी,चुनाव में नारा दिया गया था,25 से 30 फिर से नीतीश

साझा करें: