14 दिसंबर को मिलेगा यूपी बीजेपी को नया अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश
14 दिसंबर को मिलेगा यूपी बीजेपी को नया अध्यक्ष

यूपी BJP संगठन चुनाव अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय का बयान

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव सम्बंध में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन चुनाव अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु 13 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे से 02 बजे तक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र लिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु केंद्रीय चुनाव अधिकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 14 दिसंबर को चुनाव की प्रकिया पूर्ण कर प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न कराया जाएगा।

साझा करें: